फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारवो वायरस बन रहा कुत्तों का काल

Tue, 07 Feb 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनों कुत्तों पर पारवो वायरस नामक रोग कहर बनकर बरपा है। इस रोग की चपेट में आकर कुत्तों की लगातार मौत हो रही है। यही कारण है कि सदर पशु चिकित्सालय पर इन दिनों औसतन 25 कुत्ते रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कुत्ता पालकों को टीकाकरण कराने की हिदायत दी है, ताकि इस रोग से कुत्तों को बचाया जा सके। मौसम में उतार चढ़ाव से जिले में पारवो वायरस रोग सक्रिय हो गया है। इस रोग की चपेट में आकर कुत्ते आए दिन दम तोड़ रहे हैं।

फ्रीगंज रोड स्थित सदर पशु चिकित्सालय पर इस रोग से पीड़ित कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुत्तों की हालत तेजी से बिगड़ने के चलते लोग परेशान हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह वायरस कुत्तों में सात दिन तक सक्रिय रहता है।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आते ही कुत्तों को उल्टी और खूनी दस्त होने शुरू हो जाते हैं और वह खाना पीना छोड़ देता है। समय पर टीकाकरण न कराए जाने पर कुत्ते की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि यदि आप कुत्ते का बच्चा पालना चाहते हैं

तो उसे 35 दिन की आयु होने पर पहला टीका अवश्य लगवा दें, 45-60 दिन के बीच दूसरा टीका, 75-90 दिन के बीच तीसरा टीका, 120 दिन का होने पर चौथा टीका और उसके बाद हर साल कुत्ते को टीका लगवाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में उक्त टीका प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इस रोग से बचाव के लिए जो बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस रोग की चपेट में आकर कुत्ते दम तक तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें