फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हापुड़ जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला, संख्या पहुंची 60

Wed, 13 May 2020 10:57 PM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हापुड़ जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चचौई गांव में एक संक्रमित मरीज मिला है। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है। यह मरीज एक महीना मेरठ में रहकर अपने गांव पहुंचा था। बफर जोन में उसके संदिग्ध दिखने पर सैंपल जांच को भेजा गया था। मरीज में पुष्टि के साथ ही गांव को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव चचौई निवासी एक व्यक्ति बीते दिनों मेरठ से अपने गांव पहुंचा था। यह गांव बफर जोन में था। जिसके चलते विभाग की टीम ने संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल जांच को भेजा था। प्रयोगशाला ने बुधवार सुबह रिपोर्ट विभाग को भेजी। इसमें उक्त व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। 


बताया जा रहा है कि मरीज मेरठ में करीब एक माह तक रुका हुआ था। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। मरीज की ट्रेवलिंग हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि वह मेरठ से आने के बाद किस-किस स्थान और किन-किन लोगों के संपर्क में आया था। ऐसे व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा और उनका सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
विज्ञापन



बता दें कि जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। जबकि 30 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, एक मरीज की मौत हो गई। 28 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि चचौई निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हो गई है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 

18 संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे
कोरोना संक्रमित मरीजों के नजदीकी करीब 18 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच को भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह लोग स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें