फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी नेत्रपाल (45) की बाइक में वाहन में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में नेत्रपाल और गांव के ही उसके साथी शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि नेत्रपाल व शेखर मेरठ के परतापुर स्थित ऑयल डिपो में काम करते थे। बुधवार रात दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों खरखौदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कैली गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने दोनों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि नेत्रपाल अपने पीछे छह बच्चे छोड़ गया है। बड़े बेटे की उम्र 16 साल है, जबकि सबसे छोटी बेटी आठ वर्ष की है। शेखर की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें