फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात बहनों का इकलौता भाई था केशव, खींच लाई मौत

Thu, 07 Dec 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ में हुए हादसे में जान गंवाने वाला केशव नाबालिगथा और उसका आने वाली 25 दिसंबर को जन्मदिन था। लेकिन मौत उसे यहां खींच लाई। देवा उसे शादी में चलने की बात कहकर साथ ले आया था, जबकि उसका शादी से कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद केशव के परिजनों ने बताया कि उसके पिता और ताऊ के कुल सात बहनें हैं। जिनमें उसकी दो सगी बड़ी बहने हैं। कुल मिलाकर दो भाइयों की सात पुत्रियों का वह इकलौता भाई था। देवा से उसका अच्छी दोस्ती थी और दोनों अक्सर साथ ही रहते थे। इसी कारण पहले आकाश ने देवा से शादी में चलने के लिए कहा और फिर देवा ने केशव को भी शादी में चलने के लिए राजी कर लिया। लेकिन परिजनों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि तीनों अब लौटकर घर नहीं आएंगे। साहिबाबाद में केशव के घर मातम पसरा हुआ था। बहनों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बार बार सभी उस घड़ी को कोस रहे थे, जब सभी घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें