हापुड़। लोक सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। जिले की तीनों सीटों के लिए अधिकारियों को घोषित करने के साथ इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी भेज दी गई है।
गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा धौलाना के लिए आईएएस अरुण कुमार सिन्हा, लोकसभा मेरठ क्षेत्र के अन्तर्गत हापुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरविंदर पाल सिंह सहोता व अमरोहा लोक निर्वाचन क्षेत्र के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के लिए राहुल शर्मा को नामित किया है।
साथ ही इन चुनावों में आय व्यय की देखरेख के लिए गाजियाबाद धौलाना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा धौलाना के लिए आईआरएस टी अरिवाझांगान व सौरभ नारायण नायक, लोकसभा मेरठ क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुनाल कुमार व गोपाल कृष्ण झा, जबकि अमरोहा लोक निर्वाचन क्षेत्र के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के लिए उके अश्विन कुमार को नामित किया है।