नगर पालिका परिषद अपने कर विभाग जल्द ऑनलाइन कर देगी। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इसके बाद यहां के निवासी घर बैठे एक क्लिक से अपना टैक्स जमा करा सकेंगे।
नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि कर विभाग को ऑनलाइन किए जाने के लिए दो नए कंप्यूटर लगाये गए हैं। इन कंप्यूटरों में डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है।
पहले लोगों को अपने टैक्स जमा कराने के लिए पालिका परिषद का चक्कर लगाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का कर निर्धारण का कार्य पूरा हो गया है। उनकी फीडिग की जा रही है। 30 सितंबर के बाद यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद नागरिक नगर पालिका परिषद की साइट पर जाकर एक क्लिक से अपने कर की जानकारी कर ऑन लाइन अपना कर जमा कर सकेंगे। इससे लोगों का समय भी बचेगा और पालिका का काम भी आसान हो जाएगा।