गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना व्यापारी ने पड़ोस में रहने वाली 9 साल की बच्ची को बहका फुसलाकर दुकान में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी नौ साल की बेटी 29 नवंबर की शाम घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास में ही एक युवक किराने की दुकान करता है। जो उसकी बेटी को बहकाकर दुकान में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर जानकारी दी। थानाध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि संबंधित मामले में आरोपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, बच्ची के बयान दर्ज और मेडिकल परीक्षण करा लिया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।