हापुड़। थाना हापुड़ देहात में तैनात एक सिपाही ने वर्दी में रील बना डाली। लेकिन यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले में विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वायरल वीडियो में सिपाही बुलेट बाइक पर बिना हेलमेट के गाने के साथ शूट करा रहा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।