फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात वर्षीय मासूम से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी पिछले दो-तीन दिन से बहुत गुमसुम और परेशान थी। उसने वजह जानने की कोशिश की तो उसके छोटे भाई ने बताया की तीन दिन पहले मोहल्ले में ही रहने वाले फारूख ने बच्ची को खाली प्लॉट में ले जाकर अश्लीलता की और उसे धमकाया था। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इस संबंध में कुछ वीडियो उन्हें दी हैं। जिसमें आरोपी फारूख बेटी के साथ अश्लील हरकत करता हुआ कैद हो गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें