फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधैड़ ने मासूस से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच देकर अधैड़ व्यक्ति ने मासूम के साथ कुकर्म किया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार शाम उसका 9 वर्षीय पुत्र गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था, इसी बीच पड़ोस के गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति उसके बेटे को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच देकर जंगल में नलकूप पर ले गया। आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। रोते हुए घर पहुंचे मासूम ने घटना की जानकारी दी। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें