हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित नए बाइपास पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव छपकौली निवासी मोनू ने बताया कि 26 मार्च को उसके पिता रणपाल (45) घर से बाइक पर सवार होकर हापुड़ गए थे। अगले दिन बुधवार सुबह पिता बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित नए बाईपास पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायलावस्था में पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की तलाश की जा रही है।