फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 25 Nov 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक डूहरी के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने शुक्रवार को हंगामा काटा। ग्रामीणों ने बैंक के बाहर बैंक मैनजर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मैनेजर अपने खास लोगों को ही कैश बांट रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, मैनेजर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं, गढ़ में भी बैंकों से कैश नहीं मिलने पर घंटों से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने बैंक कर्मियों पर पैसा वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

शुक्रवार सुबह गांव डूहरी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर अनेक ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक का व्यवहार जनता के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


थोड़ी देर में ही बैंक में कैश खत्म होने का नोटिस लगा दिया जाता है। ग्रामीण कैश के संबंध में जानकारी मांगते हैं तो उनसे अभद्रता की जाती है। साथ ही आरोप है कि, अपने खास लोगों को मैनेजर कैश खत्म होने के बाद भी बांट देते हैं।

वहीं, बैंक कर्मियों ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। भीड़ को देखते हुए बैंक में अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।

ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसका पूरा पूूरा ध्यान रखा जाता है। इस दौरान भारत कुमार, कुंवरपाल, सुनील कुमार, चंद्रभान सिंह, रोबिन कुमार, गौरव, राहुल मौजूद रहे।

उधर, गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली और बहादुरगढ़ के अधिकांश बैंक शाखाओं में दोपहर दो बजे ही कैश समाप्त हो गया। कैश खत्म होने पर घंटों से लाइन लगे लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया।

पूर्व पालिका सदस्य शाहनवाज कुरैशी, रियासत अंसारी, महीपाल सिंह का आरोप है कि कैश वितरण में बैंक कर्मी खुली मनमानी कर रहे हैं।

वहीं, एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि कैश वितरण में कोई धांधली नहीं होने दी जाएगी। बैंक शाखाओं में औचक निरीक्षण किया जाएगा।

करेंसी एक्सचेंज न होने के आदेशों के बाद पुराने नोट खाते में जमा कराने और निकालने के लिए शुक्रवार को बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लंबी-लंबी कतारों में लगकर ग्राहकों को परेशान होना पड़ा।

वहीं, बैंकों में कैश की किल्लत के चलते काफी ग्राहक मायूस होकर लौटे। बृहस्पतिवार रात बैंकों में करेंसी एक्सचेंज पर रोक लगाने के बाद शुक्रवार सुबह लोग 500 और 1000 के नोटों को खाते में जमा कराने के लिए उमड़ पड़े।

बैंक के बाहर व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं शुक्रवार को भी बैंकों में कैश किल्लत की समस्या जस की तस रही। कई बैंकों में कैश खत्म का नोटिस चस्पा मिलने पर ग्राहकों को अन्य बैंकों का सहारा लेना पड़ा।

उधर, एटीएम सुविधा अभी भी सुचारू नहीं होने पर ग्राहकों को बैंकों की लंबी कतारों में लगकर परेशान होना पड़ा। एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि बैंकों में व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।

प्रत्येक बैंक में कैश पहुंचाया जा रहा है, ग्राहकों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, पिलखुवा में भी शुक्रवार सुबह बैंकों में रुपये जमा कराने और निकालने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि बैंकों में रुपये जमा करने की पूरी व्यवस्था की गई है। रुपये पैसे जमा करने और निकालने के लिए अतिरिक्त  काउंटर खोले गए हैं।

हिम्मतनगर दहपा गांव में सपा के सुवा नेता परवेज आलम ने कहा कि नोटबंदी से जनता बेहद दुखी है। आज जनता को अपने ही पैसे निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। कई दिन तक कतार में लगने के बाद भी खातों से पैसे नहीं निकल रहे हैं।

उन्होंने बैंकों के शाखा प्रबंधकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेजर अपने खास लोगों के पैसे खातों से निकाल रहे हैं। जो लोग सुबह से कतार में लगे रहते हैं, वह थोड़ी देर बाद ही कैश खत्म होने की बात बोलकर लौटा दिए जाते हैं।

अनवरपुर गांव स्थित जेबी फिलिंग सेंटर पर स्वैप मशीन से कैश निकलना शुरू हो गया है। पहले दिन पंप पर करीब 50 लोगों ने डेबिट कार्ड स्वैप कर कैश निकाला।

शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा हापुड़ के प्रबंधक राजेश कुमार और पंप के संचालक पंकज गर्ग ने फीता काटकर स्वैप मशीन का उद्घाटन किया। राजेश कुमार ने बताया कि ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए पेट्रोल पंप पर स्वैप मशीन लगवाई है।
विज्ञापन


प्रतिदिन पेट्रोल पंप पर एक लाख रुपये कैश उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान इंडियन ऑयल अफसर विवेक कुमार सिंह, आशुतोष गर्ग सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें