खादर क्षेत्र के गांवों पशुओं में रहस्यमय बीमारी फैल रही है। गांव इनायतपुर में कृष्ण, श्यामु, निरंजन समेत कई ग्रामीणों के दस से भी अधिक पशु बीमार चल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।
नौबत, हरिसिंह, मेवाराम, बलबीर ने कमिश्नर को पत्र भेजकर गांवों में कैंप लगवाकर पशुओं का परीक्षण कराने और दवाओं का नियमित वितरण कराने की मांग की है। पिछले दिनों गांव दरियापुर और अठसैनी में रहस्यमय बीमारी ने
कई पशुओं को मौत की नींद सुला दिया था, जबकि चपेट में आने से दो सौ से अधिक पशु कई दिनों तक मौत जिंदगी के बीच संघर्ष करते रहे थे। पशुओं में फैलने वाली बीमारी का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
चिकित्सा विभाग की टीम ने जिन बीमार पशुओं के रक्त के नमूनों को जांच के लिए भेजा था, उनकी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। सीवीओ डॉ.वाईपी सिंह का कहना है मौसम में बदलाव से पशुओं की बीमारी कम हुई है।
किसी गांव में बीमारी पांव पसार रही है तो फिर वहां टीम भेजकर पशुओं का परीक्षण और जरूरी दवाओं का वितरण कराया जाएगा।