फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा भीड़: ट्रेन में अधिक यात्री होने से घुट गया दम, युवक की मौत; पत्नी के साथ कर रहा था यात्रा

Thu, 16 Nov 2023 05:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

राजस्थान के जोधपुर निवासी ललित कुमार पुरोहित अपनी पत्नी जग्गी के साथ अवध असम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-4 में सवार होकर अपनी ससुराल असम के डिबरूगढ़ जा रहे थे। उनकी पत्नी ने बताया कि बीती रात वह अपने घर से अपने बीमार भाई को देखने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
कोच में अधिक भीड़ के कारण घुट गया युवक का दम - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद छठ पूजा के चलते पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। गुरुवार को अवध असम एक्सप्रेस में पत्नी के साथ स्लीपर कोच में सवार असम जा रहे युवक को अधिक भीड़ होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो गई, लेकिन ट्रेन के हापुड़ पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को हापुड़ स्टेशन पर उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर निवासी ललित कुमार पुरोहित अपनी पत्नी जग्गी के साथ अवध असम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-4 में सवार होकर अपनी ससुराल असम के डिबरूगढ़ जा रहे थे। उनकी पत्नी ने बताया कि बीती रात वह अपने घर से अपने बीमार भाई को देखने के लिए निकले थे। जैसे ही सुबह ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली तो यात्रियों को भीड़ बढ़ गई।

पत्नी ने बताया कि ललित को सांस की दिक्कत थी। कोच में अधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण उनको अधिक परेशानी होने लगी। ट्रेन के दिल्ली स्टेशन से निकलने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी और सीने में दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद दर्द बढ़ता गया, जिसके कारण ललित बेहोश होकर गिर गया। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद हापुड़ स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने ललित कुमार को उतारकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चिकित्सक द्वारा बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें