फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2023: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 23 से भारी वाहनों की नो एंट्री, कार्तिक मेले पर रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 14 Nov 2023 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

सार

सोमवार को ब्रजघाट में स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हापुड़ डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा और अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कार्तिक मेले को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों जनपदों के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर जाम न लगने को लेकर रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर दीपदान वाले दिन हापुड़ जिले की ब्रजघाट गंगानगरी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर हापुड़ और अमरोहा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की और दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ब्रजघाट में स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हापुड़ डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा और अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कार्तिक मेले को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों जनपदों के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर जाम न लगने को लेकर रूपरेखा तैयार की।

जिसमें तय हुआ कि भारी वाहनों का 23 नवंबर से रूट डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान अमरोहा और हापुड़ के डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि हाईवे पर सभी अवैध कटों को बंद किया जाए, जिससे मेले के दौरान कोई भी गलत दिशा में हाईवे पर वाहन न निकाल सके। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाईवे पर जाम का मुख्य कारण अवैध कट ही होती हैं। वहीं हापुड़ और अमरोहा एसपी ने भारी वाहनों के रूट डायवर्जन के लिए बनने वाले विकल्प मार्गों पर चर्चा की। इस दौरान हापुड़ एसपी ने कहा कि ब्रजघाट में आठ अस्थाई वाहन पार्किंग तैयार की जाएंगी, जिससे जाम की स्थिति न बन सके। 
 

हाईवे पर किसी भी हालत में वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि रूट डायवर्जन के लिए चुने जाने वाले विकल्प मार्गों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे, जिससे किसी को भटकना न पड़े। जल्द ही डायवर्जन का प्लान तैयार कर जारी किया जाएगा। 

 

इस मौके पर एडीएम संदीप कुमार, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, सीओ आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह, यातायात निरीक्षक अमित सिंह, इंस्पेक्टर मनोज बालियान मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

हाईवे पर लगातार होगी गश्त
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मेले के दौरान नेशनल हाईवे पर अस्थाई थानों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में गढ़ बदरखा फ्लाईओवर से लेकर ब्रजघाट गंगा पुल तक पुलिस पिकैट भी लगाई जाएंगी, तो लगातार हाईवे पर गश्त करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें