फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्राधिकरण के अपार्टमेंट में लगेगी लिफ्ट

Wed, 03 Jul 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने विभिन्न योजनाओं में फ्लैट बनाकर आवंटित किए थे। आवंटियों को राहत देने के लिए प्राधिकरण अब लिफ्ट लगवाने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लाॅक-डी, ई एवं एफ में अलकनंदा अपार्टमेंट में 32.54 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त तीन लिफ्ट, इसी योजना के ब्लॉक एल-526 व 570 के सामने एच ब्लॉक में कालिंदी व अलकनंदा अपार्टमेंट के बीच में 23.21 लाख रुपये की लागत से कल्वर्ट बनाया जाएगा। वहीं, आनंद विहार आवासीय योजना के पॉकेट-एल में प्रधानमंत्री आवास योजना के सामने प्लाटों के अवशेष बाहरी क्षेत्रों में विद्युतकरण कराया जाएगा। इससे लोगों को आसानी से बिजली कनेक्शन मिल सकेंगे। बता दें कि यह पांच मंजिला फ्लैट हैं, ऐसे में लोगों को सीढि़यां उतरने और चढ़ने में परेशानी हो रही थी। यहां पर लगभग 500 परिवार रहते हैं, ऐसे में इन लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी। प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आनंद विहार योजना में फ्लैट लेने वालों को राहत देने के लिए लिफ्ट लगाई जा रही हैं। प्राधिकरण की ओर से टेंडर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें