फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का विरोध, नहीं किया काम

Tue, 16 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला, हापुड़, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या का विरोध, उनके उत्पीड़न और बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान हापुड़ एवं गढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहें।
विज्ञापन


वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। उनकी हड़ताल से वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार सुबह हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक हुई।

अधिवक्ताओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता एसडीएम शमशाद हुसैन से मिले और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा दिया।

बार अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव शाहिद हुसैन ने बताया कि यूपी में प्रशासन व पुलिस वकीलों का उत्पीड़न कर रहा है। लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार और हमीरपुर के अधिवक्ता अशोक कुमार की हत्या से प्रदेश के वकीलों में रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और वकीलों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। मृतक अधिवक्ताओं को परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाए।

वहां पर हरीश कुमार शर्मा, चौधरी केपी सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह मान, अभिनव गर्ग, खालिद खान, पुरुषोत्तम वर्मा, अनिल शिशोदिया, जावेद आलम, संदीप त्यागी, शहजाद अली, अमित पायल, इंतजार अली, विकास त्यागी आदि रहे।

टैक्स बार के सदस्यों ने भी नहीं किया काम

डिस्ट्रिक टैक्सेशन बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

वहां पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन खुराना, सचिव अमित कृष्ण गर्ग, डिस्ट्रिक्टि टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, महासचिव संदीप शर्मा आदि रहे।

बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी

साथी वकीलों की हत्या के विरोध में गढ़ के वकीलों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कामकाज का बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव नरेश कुमार ने कहा कि वकीलों की प्रति क्राइम बढ़ रहा है।

पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, अमरपाल सिंह, सतेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नागर, ओमपाल मावी, बलराज त्यागी, सत्यप्रकाश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकारी वकीलों को विशेष सुरक्षा दे।

वहां पर बीबी गर्ग, विरेंद्र अग्रवाल, सीपी सिंह, राजवीर सिंह, सुहेल आलम, महताब चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, कुंवरपाल सिंह, दिनेश त्यागी, राजेंद्र चौहान, हेमंत गौड़, हिमांशु त्यागी मौजूद रहे।

धौलाना में हत्यारों को दी फांसी देने की मांग

अधिवक्ताओं के खिलाफ बढ़ रहे क्राइम पर धौलाना बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद शिशौदिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कामकाज नहीं किया। बार अध्यक्ष ने कहा कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।

उनको पकड़कर फांसी पर चढ़ा दिया जाए। बार उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं की निर्मम हत्याएं हो रही है और सरकार चुप है। वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश राणा ने कहा कि लोकतंत्र पर प्रहार कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा रहा है।

वहां पर सचिव मनोज तोमर, दुर्ग पाल सिंह, अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, कुलदीप तोमर, संजीव राघव, वीरेंद्र तौमर, प्रदीप कुमार तौमर, जसवीर सिंह, अमर पाल सिंह, राजकुमार सिसौदिया,  विक्रम  सिसौदिया आदि रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें