शादियों की सीजन के चलते रविवार रात एनएच-24 पर पिलखुवा बस स्टेंड के पास भीषण जाम लग गया। जाम में कई बरातें और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। हालांकि पुलिस कर्मियों की कोशिश से एक घंटे बाद जाम खुल गया।
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। रविवार रात करीब नौ बजे बारातों के कारण पिलखुवा बस स्टैंड के पास भीषण जाम लग गया।
जाम के दौरान दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। करीब 10 बजे हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि जाम लग गया था, जिसे पुलिसकर्मियों को भेजकर खुलवा दिया गया था।