गर्मी का मौसम आते ही बिजली के नखरे शुरू हो गए हैं। सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे शहर की बिजली आपूर्ति एकाएक बाधित हो गई जो करीब डेढ़ घंटे बाद चालू हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अप्रैल माह चल रहा है और गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। एक तो अटपटे बिजली शेड्यूल से पहले ही शहरवासी परेशान है, ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने उनका जीना दूभर कर दिया है।
सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे शहर की बिजली गायब हो गई। इस दौरान लोगाें की नींद हराम हो गई। काफी देर तक बिजली का इंतजार करने के बाद लोगों ने कटौती के बारे में जानकारी की। लेकिन बिजलीघर में फोन खनखनाते रहे।
उपखंड अधिकारी नगर देवेंद्र सिंह का कहना है कि कंट्रोल के आदेश पर यह कटौती की गई। लोकल स्तर से कोई कटौती नहीं की गई।