फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन: BJP पर बरसे पूरन सिंह, बोले- ठाकुरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा

Wed, 17 Apr 2024 02:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पूरन सिंह ने कहा कि ठाकुर तो भाजपा का मूल वोट बैंक रहा है। लेकिन आज इसी वोट बैंक की अपेक्षा की जा रही है। पहले तो टिकट के बंटवारे में गड़बड़ी की गई, उसके बाद अब ठाकुरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में ठाकुर पूरन सिंह और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के धौलाना में क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार क्षत्रियों के विरुद्ध कुछ ना कुछ बोलने और उनकी खिलाफत का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठाकुर तो भाजपा का मूल वोट बैंक रहा है। लेकिन आज इसी वोट बैंक की अपेक्षा की जा रही है। पहले तो टिकट के बंटवारे में गड़बड़ी की गई, उसके बाद अब ठाकुरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पूरन सिंह बुधवार को धौलाना के एनटीपीसी रोड स्थित फार्म हाउस में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान बोल रहे थे।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पौत्री मंजरी सिंह ने राजपूत को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता द्वारा समाज के लोगों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज समय है कि संगठित होकर इस सत्ता को आईना दिखाया जाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने भाजपा के बहिष्कार का ऐलान किया। इस दौरान समाज के लोगों ने सर्व सम्मति से इस संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें