फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के केरोसिन कोटे में कटौती

Mon, 17 Oct 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मिट्टी के तेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शासन की ओर से इस माह जिले के केरोसिन कोटे में बड़ी कटौती की गई है। इसके चलते अब जिले के उपभोक्ता को एक राशन कार्ड पर तीन लीटर के बजाय मात्र एक लीटर केरोसिन मिलेगा।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि मेरठ मंडल में सबसे अधिक कटौती हापुड़ के कोटे में ही की गई है। शासन की ओर से की गई कटौती से गरीब उपभोक्ताओं में रोष है। हापुड़ जिले में कुल मिलाकर करीब तीन लाख राशन कार्ड धारक हैं।

इनके आधार पर जिले को हर माह नौ लाख 36 हजार लीटर केरोसिन का कोटा आता था, लेकिन इस बार चार लाख 20 हजार लीटर केरोसिन ही जिले को मिल पाया है। इसमें से भी चार हजार लीटर केरोसिन इस बार गढ़ गंगा मेले के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन


केरोसिन कोटे में कमी के बाद आपूर्ति विभाग ने जिले के कार्ड धारकों को दिए जाने वाले केरोसिन में एक तिहाई कटौती की घोषणा की है। अभी तक एक उपभोक्ता को एक कार्ड पर तीन लीटर केरोसिन दिया जाता था,

लेकिन अब मात्र एक लीटर केरोसिन ही मिलेगा। बड़ी बात यह है कि आसपास के जिले मेरठ और गाजियाबाद के कोटे में नाम मात्र की ही कटौती की गई है। इस स्थिति का असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों 80 प्रतिशत लोग अपने कोटे का केरोसिन लेते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं में कम केरोसिन मिलने से रोष है।

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि इस माह कोटे में कमी के अनुरूप केरोसिन का वितरण किया जाएगा। कोटे में कटौती किस आधार पर की गई है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें