फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मचारी

Thu, 02 May 2024 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के औचक निरीक्षण में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन से अधिक पालिका के कर्मचारी गैरहाजिर मिले।पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताते एक दिन के वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि कर्मचारियों के देरी के कार्यालय आने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। जिसके चलते अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के साथ बुधवार सुबह पालिका के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर मिले अर्थात देरी से कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक मशीन खराब मिली। पालिकाध्यक्ष ने देरी से कार्यालय आने का स्पष्टीकरण मांगने से साथ गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें