फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, तीन झुलसे

Wed, 17 May 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से मंगलवार रात तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए और पांच लोग भगदड़ में घायल हो गए। यह सभी लोग पास के गांव से माता का जागरण देखकर लौट रहे थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


गांव मीरपुर कलां निवासी रामवीर, यशवीर, दीपक पांच अन्य ग्रामीणों के साथ मंगलवार को माता का जागरण देखने के लिए मोहम्मदपुर गए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय रास्ते में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।

तार की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं भगदड़ में पांच अन्य लोगों को भी चोट आयी हैं। झुलसे लोगों को आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान चौधरी निरंकारी का कहना है कि जर्जर तारों के टूटने से आए दिन जान माल का खतरा बना रहता है। कई बार फसल भी जल चुकी है। निगम अफसरों से शिकायत के बावजूद तार नहीं बदले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द तारों को बदलने व पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें न मानी गईं तो वह आंदोलन करेंगे। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें