फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से लुढका पारा, मौसम हुआ सुहावना

Wed, 17 May 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कई दिन से भयंकर गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार रात से हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत महसूस हुई है। पारा लुढकने से हालात में सुधार के साथ सड़कों और बाजारों में चहल पहल नजर आयी। हालांकि मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह राहत लंबी रुकने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने कहर बरपाया हुआ था। हापुड़ में पारा 44 डिग्री के आसपास होने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। हालात ऐसे थे कि गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ रही थी। कुल मिलाकर लोगों के लिए हालात काफी बदतर हो गये थे।

लेकिन मंगलवार रात को अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में चमक के साथ बादल छा गए। तेज ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गयी। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी।
विज्ञापन


बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बाजारों में भी कुछ रौनक रही।

मौसम विज्ञानी एन सुभाष ने बताया कि मौसम बदलने से काफी राहत जरूर मिली है लेकिन वह राहत अधिक समय तक ठहरने वाली नहीं है। बृहस्पतिवार से एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें