फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीडीए बढ़ाएगा इंडस्ट्रीयल एरिया का दायरा

Mon, 29 Aug 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उद्योग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
एचपीडीए की महायोजना- 2021 मास्टर प्लान के तहत इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए अब क्षेत्र अब आठ से बढ़ाकर 12.3 प्रतिशत कर दिया गया है। उद्यमी छह साल से इसकी मांग कर रहे थे। एचपीडीए ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। एचपीडीए के इस कदम से उद्यमी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


एचपीडीए महायोजना- 2021 मास्टर प्लान के तहत औद्योगिक क्षेत्र के लिए शुरूआत में 100 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव भेजा था। स्थानीय उद्यमी छह साल से पांच सौ हेक्टेयर भूमि की मांग कर रहे थे। एचपीडीए हर बार इसको टाल जाता था।

कई बार मुद्दा उछलने के बाद प्राधिकरण ने पूर्व में आठ प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन उद्यमी इससे संतुष्ट नहीं थे। सोमवार को इस मामले में उद्यमियों प्रतिनिधि मंडल प्राधिकरण के सचिव विश्वजीत राय व मुख्य अभियंता एपी सिंह से मिला।
विज्ञापन


इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र आठ से बढ़ाकर 12.3 प्रतिशत करने के लिए कमिश्नर के पास भेजा गया। कमिश्नर से इसकी संस्तुति मिलने के बाद इस प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन द्वारा यह प्रस्ताव पास होता है तो क्षेत्र के उद्यमियों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

वीसी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से प्रस्ताव होते ही इस दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्री के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि यह प्रस्ताव पास होता है तो क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति की शुरूआत होगी।

उद्यमियों को हर वो सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी जो बड़े शहरों में मिलती है। गलियों से उठकर उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होकर आगे बढ़ेंगे। आईआईए के चेयरमैन अतुल गोयल का कहना है कि औद्योगिक एरिया क्षेत्रफल में वृद्धि से एनसीआर की दूसरी फैक्ट्रियां स्थापित होंगी।

जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा व राजस्व की भी वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन होगा और सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र का विकास होगा।

दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के बराबर में रेलवे लाइन का क्षेत्र, हुंडई शो रूम के पीछे वाला क्षेत्र, धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया के बायीं ओर का क्षेत्र, गांव असौड़ा के पास गांव ततारपुर व पटना के पास का क्षेत्र तथा बुलंदशहर रोड स्थित लेदर सिटी का कुछ क्षेत्र इसमें शामिल है। इन क्षेत्रों को जोड़ते हुए इस इंडस्ट्रीयल का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें