डेयरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
पिलखुवा। खैरपुर-खैराबाद स्थित आनंदा दुग्ध डेयरी में रविवार की शाम आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची अग्रिशमन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया।
रविवार की शाम करीब साढे़ छह बजे डेयरी में कर्मी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। आग की लपटे देखते ही डेयरी में भगदड़ मच गई। वहां पर कार्यरत कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
फायर स्टेशन के प्रभारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुग्ध डेयरी में आग शार्ट सर्किट के कारण होना प्रतीत हो रहा है। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ी और डेयरी की पानी एवं कर्मियों की मदद से आग को बुझा दिया गया है। आग में डेयरी की दूग्ध, घी, पनीर समेत अन्य सामान पैकिंग करने के डिब्बा और गत्ता जल गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आनंदा दुग्ध डेयरी के प्रबंधक हरीश मित्तल ने बताया कि स्क्रेप आदि सामान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है, फायर कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया। आंकलन के बाद नुकसान का सही पता चलेगा।