फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से कुंडल लूटे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने टहलने के लिए निकली दो महिलाओं से कुंडल लूट लिए, वहीं तीसरी महिला मौके से भाग निकली। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव खागौई निवासी कुंतेश, बलबीरी और कांता शनिवार की सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकली थीं, तीनों खागौई-गंदू नंगला मार्ग पर जंगल की तरफ करीब आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंची, तो पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने महिलाओं को रोक लिया। जिन्होंने तमंचे के बल पर भयभीत करते हुए कुंतेश और बलबीरी के कानों के सोने के कुंडल लूट लिए, इस दौरान मौका पाकर कांता तेजी से गांव की तरफ भाग निकली। जिससे उसके साथ लूट नहीं हो सकी। कांता ने गांव के निकट पहुंचते ही शोर मचा दिया, जिससे ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो गए और घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। दोनों महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें