फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को अभिभावकों ने पीटा, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक को अभिभावकों ने पीटा, दी तहरीर
विज्ञापन

पिलखुवा। कस्तला कासमाबाद के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्र के अभिभावकों पर पिटाई करने और सरकारी अखिलेखों को छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षिक ने इस बाबत थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह कस्तला कासमाबाद स्थित प्रथमिक विद्यायल संख्या दो में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। गत बुधवार दोपहर दो बजे वह कक्षा पांच के छात्रों का पढ़ा रहे थे। तभी विद्यालय में पहुंचे एक छात्र के अभिभावकों ने गाली-गलौच देनी शुरू कर दी। अभिभावकों का कहना था कि प्रधानाध्यापक ने उनके बच्चों को पीटा था। अभिभावकों की गाली का विरोध करने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शिक्षक किसी तरह अपनी जान बचाकर शोर मचाता हुआ कार्यालय की ओर दौड़ा। जिसके बाद आरोपियों ने सरकारी अभिलेखों को छीनकर नष्ट करने का प्रयास किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए। इस घटना से शिक्षकों में रोष है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें