चश्मा कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
पिलखुवा। शहर के चश्मा कारोबारी के घर से लाखों रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने इस बाबत थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय मोहल्ला मनीष कुमार की रेलवे रोड पर चश्मा और छोटे भाई की रेडिमेड गारमेंड्स की दुकान है। मनीष का कहना है कि उसके एवं छोटे भाई द्वारा रोजाना दुकान की बिक्री के रुपयों को घर लाकर अलमारी में रखते थे। अलमारी में करीब ढाई से तीन लाख रुपये रखे थे। आरोप है कि उसमें से कुछ रुपये चोरी हो गए। कॉफी तलाश करने के बावजूद भी कुछ पता नहीं चल सका है। मनीष ने बताया माता-पिता और भाई के अलावा चाचा और ताऊ का परिवार भी संयुक्त रूप से रहता है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लाखन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रुपये परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा चोरी किये जाने की संभावना है। जल्द ही मामले की पर्दाफाश कर दिया जाएगा।