फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपियों का जेल जाकर लिया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपियों का जेल जाकर लिया बयान
विज्ञापन

पिलखुवा। अरुण हत्याकांड मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार की देरशाम जेल में जाकर आरोपियों के बयान दर्ज किये। इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन करेगी। माना जा रहा है कि आरोपियों के बयान के आधार पर बड़ा पर्दाफाश होने की संभावना है। हालांकि अभी तक पुलिस इस बारे में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से कतरा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय मोहल्ला रमपुरा निवासी अरुण की घर के बाहर दस फरवरी की देररात मतदान के बाद गोली मार हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता ने थाने में चार हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। चार में से तीन आरोपी पिंटू, सूरज और काले ने पुलिस को चकमा देकर गत 17 फरवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि जेल में बंद तीनों आरोपियों के बयान लेने के लिए शनिवार की देरशाम पुलिस डासना जेल में पहुंची और लगभग तीन घंटे आरोपियों के बयान लिये। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश और चुनाव के चलते वारदात को अंजाम देना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें