फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबला रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पबला रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर की पबला रोड पर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी करीब 35 वर्षीय सुधीर तोमर शुक्रवार की रात किसी काम से दिनेश नगर आया था। वापस घर लौटते समय जीएस मेडिकल कॉलेज के पास उसकी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसके चलते सुधीर की एक टांक कट गई और गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। उपचार के दौरान देररात सुधीर की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें