फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन से टकराई रोडवेज बस, मिठाई दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैन से टकराई रोडवेज बस, मिठाई दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के चलते पिलखुवा की सड़कों पर फिसलन हो गई। जिसके चलते रोडवेज बस मारुति वैन से टकरा गई। इसकी चपेट में आकर एक मिठाई दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी रूक-रूक कर शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। इसी के चलते बस स्टैंड के पास सड़क पर जबरदस्त फिसलन हो गई। करीब दस बजे हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस के चालक ने रुकने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाए बस फिसलकर सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन से टकरा गई। बस की चपेट में आकर मिठाई की दुकान पर काम करने वाला मजदूर रोहित घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ज्ञानेंद्र गुप्ता का कहना है कि फिसलन के चलते कई लोग चोटिल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के चलते करीब दो घंटा तक यातायात बाधित रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पालिका की टीम ने सड़क की पानी से धुलाई कराकर व्यवस्था सुचारु की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन का कहना है कि पिछले दिनों किसी गाड़ी से तेल निकल कर सड़क गिर गया था, जिसके कारण फिसलन हो गई। पालिका और एनएचएआई की संयुक्त टीम द्वारा सड़क की धुलाई कराकर कर व्यवस्था सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें