बझैड़ा कला में अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
धौलाना। गांव बझैड़ा कला में एक अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर अवैध तमंचा फैक्टरी से पांच तमंचे, तीन अवैध देशी रिवाल्वर, एक पिस्टल, एक पौनिया समेत नौ लोहे की नाल तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो माह में धौलाना पुलिस ने अब तक दो तमंचा फैक्टरियों में 28 अवैध हथियार बरामद किए हैं। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अभियान चला रही है।