फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी की गाड़ी से उतरवाए झंडे

विज्ञापन
विधायक की गाड़ी से झंड़ा उतारती पुलिस। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी की गाड़ी से उतरवाए झंडे और पोस्टर
विज्ञापन

पिलखुवा। नामांकन कर वापस लौट रहे धौलाना विधानसभा से सपा के प्रत्याशी असलम चौधरी की गाड़ी से पुलिस ने पार्टी की झंडे और पोस्टर उतरवा दिए। इस दौरान असलम चौधरी और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

धौलाना से सपा प्रत्याशी और विधायक असलम चौधरी ने सोमवार को नामांकन किया। पर्चा दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ वापस लौट रहे थे। निजामपुर के पास सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर टीम के साथ चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सपा प्रत्याशी वहां से गुजरे। उनकी गाड़ी पर पोस्टर और सपा पार्टी का झंडा लगा था। सीओ पिलखुवा ने बताया कि विधायक द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था, बिना अनुमति कार पर झंडा और पोस्टर लगे थे, जिन्हें उतरवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें