फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का समाधान दिवस में होगा निस्तारण - एडीजी

विज्ञापन
कोतवाली में अभिलेख खंगालते एडीजी। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
लंबित शिकायतों का समाधान दिवस में होगा निस्तारण - एडीजी
विज्ञापन

पिलखुवा। थाना समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली परिसर में एडीजी ने पहुंचकर सबको चौंका दिया। वह करीब एक घंटे तक थाने पर रुके। इसके बाद अधिकारियों को गुणवत्ता व प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछली शिकायतें जो निस्तारित नहीं हुई हैं, उन्हें भी फिर समाधान दिवस में रखा जाए।
एडीजी राजीव सभरवाल शनिवार दोपहर करीब पौने बारह बजे कोतवाली पहुंच गए और थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायत सुनी। इसके बाद उन्होंने महिला डेस्क का निरीक्षण किया गया। रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के संबंध में फरियादियों से फोन करके जानकारी ली। हवालात में बंद लोगों के बारे में पूछताछ की। वहीं कार्यालय में जाकर वहां मौजूद कर्मियों से बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस को मजबूत बनाया जाए। पुरानी शिकायतों को भी दिवस में रखा जाए और संयुक्त टीम बनाकर या मामले से जुड़े पात्रों को दिवस में बुलाकर उसका स्थायी समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुल तीन शिकायत दर्ज हुईं, जिनमें से दो का निस्तारण कर दिया गया। एडीजी निरीक्षण के दौरान एएसपी सर्वेश मिश्रा, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यान, एसडीएम धौलाना विजय वर्धन सिंह, सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह के अलावा कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें