फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा में नाला बनाने वाली टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा में नाला बनाने वाली टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर की जल निकासी के लिए खेड़ा के पास परतापुर रोड के सामने भूमिगत नाले का निर्माण कराया है। भूमिगत नाले को खेड़ा गांव के पास स्थित नाले से जोड़ने के लिए पालिका द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया। हंगामा कर ग्रामीणों ने निर्माण में जुटे कर्मियों को वहां से खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने किसी की नहीं सुनी और हंगामा करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि नाला किसके आदेश पर बनाया जा रहा है। पहले इसकी जानकारी दी जाए। तभी निर्माण शुरू होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हाईवे पर दहपा पुलियां, चंडी मंदिर और खेड़ा गेट अर्थात परतापुर रोड के सामने भूमिगत नालों का निर्माण कराया हैं। परतापुर से सड़क पार करके खेड़ा गेट तक भूमिगत नाले का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। अब खेड़ा गेट से गांव के पास स्थित नाले तक पालिका द्वारा नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं। बुधवार को पालिका द्वारा नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। करीब तीन बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण नाला निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाला निर्माण का विरोध करते हुए मजदूरों को खदेड़ दिया। मामले की सूचना पालिका के अधिशासी अधिकारी और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन एवं पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पालिका के अधिकारियों से शहर के गंदे पानी को इस नाले में नहीं डालने की बात कहीं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सफाई व्यवस्था खराब है। अगर शहर का पानी नाले में आएगा तो उससे दुर्गंध आएगी। ग्रामीणों ने कहा कि किसके आदेश पर नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं। जिसका पालिका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आदेश दिखाने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। इस मौके पर किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष भाजपा तेजवीर सिंह, ग्राम प्रधान पुनित कोरी, संजय बंसल अकेला, रामोतार सिंह, हिमांशु शर्मा, भूप सिंह, देवेंद्र सिंह, जनक शिशौदिया, मनोज, अनिल, सतीश, ताराचंद, अशोक सूरज, प्रेम, नागेश समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास सेन का कहना है कि मामले में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें