फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। विकास खंड क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी एक मजदूर ने ग्राम प्रधान अतुल के खिलाफ कोतवाली में मारपीट करना और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ग्राम प्रधान की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी संजीव कुमार द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गत 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा में जाने के लिए गांव से बस में लोगों को बैठाया जा रहा था। इस दौरान उसकी प्रधान से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी के चलते गत 24 सितंबर को ग्राम प्रधान अतुल ने संजीव को देख गाली-गलौच शुरू कर दी तथा विरोध करने पर प्रधान ने ईंट से हमला कर संजीव को घायल कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप हैं। वहीं ग्राम प्रधान अतुल का कहना है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते विपक्षियों द्वारा उसे फसाया जा रहा हैं। मारपीट और गाली-गलौज करने के सभी आरोप निराधार हैं। वह निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी ग्राम प्रधान की तलाश में दबिश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें