फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ कर रहे युवकों को छात्राओं ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ कर रहे युवकों को छात्राओं ने पीटा
विज्ञापन

पिलखुवा। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना बाइक सवार दो मनचलों को भारी पड़ गया। छात्राओं ने बाइक सवार मनचलों की जमकर धुनाई की। शोर मचाने पर लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार को शहर स्थित एक कोचिंग सेंटर से साइकिल पर सवार होकर घर जा रही दो छात्राओं को पबला रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों छात्राओं ने आरोपियों की बाइक सड़क पर नीचे गिराकर धुनाई कर दी। शोर मचाने पर राहगीरों एवं अन्य लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों छात्राओं के कार्य की सराहना कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें