फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से अभद्रता पर कर्मचारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से अभद्रता पर कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन

धौलाना। सहकारी समिति पर किसानों से अभद्रता करने वाले कर्मचारी को एडिशनल कमिश्नर कॉओपरेटिव ने सस्पेंड कर दिया। मंगलवार को किसानों ने कर्मचारी पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया था।
मंगलवार को समिति पर पहुंचे पारपा गांव के किसान पहुंचे। इस दौरान किसानों ने कर्मचारी से खाद की मांग की। जिस पर कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। गुस्साए किसानों ने समिति के बाहर प्रदर्शन किया जिससे कर्मचारी भड़क गया आरोप है कि उसने एक युवक के साथ मारपीट की। किसानों का कहना है कि समिति से जुड़े गांव पारपा, बीघेपुर, भावा भूडिया, इकलैंडी गांव जुड़े हैं। किसानों को 15 दिन से खाद नहीं मिल रहा है। एडिशनल कमिश्नर कॉओपरेटिव विकास नेहरा ने बताया कि किसानों के साथ अभद्रता करने और विभागीय छवि धूमिल करने के आरोप में समिति पर तैनात कर्मचारी योगेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। समिति सचिव से मामले की जांच कर आख्या मांगी गई है, दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वहीं प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र, मुकेश, राजू, प्रवेश, सुभाष, रणजीत, रामेश्वर , गजेंद्र, मुकेश, वीर सिंह, सतवीर, विनोद, सतीश, मंगत, हरिओम, भूप सिंह, ब्रहम सिंह, जितेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला कृषि अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को समिति पर खाद भेजा गया था। लेकिन किसी कारणवश किसानों को 3 दिन से यूरिया नहीं मिला जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें