फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व एनजीटी ने सिखेड़ा में भट्ठे पर छापा मारा, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम व एनजीटी ने सिखेड़ा में भट्ठे पर छापा मारा, लगाया जुर्माना
विज्ञापन

पिलखुवा। रविवार को एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने सिखेड़ा स्थित एक ईट भट्टा पर छापा मारा। अधिकारियों ने भट्टा मालिक पर दो लाख 81 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा भट्ठे का संचालन करने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम धौलाना अरविन्द कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसी भी भट्ठे को मानकों के विपरीत नहीं चलने दिया जाएगा। रविवार को उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(एनजीटी) के अधिकारियों की टीम के साथ तहसील क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में संचालित एक ईट भट्टा पर छापा मारा। उक्त भट्ठे पर ईंट पकाने का कार्य चल रहा था। भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि भट्ठा पिछले करीब डेढ़ माह से चल रहा है। इस पर अधिकारियों ने भट्टा स्वामी फैसल पर 6250 रुपये रोजाना के हिसाब से 45 दिन का दो लाख 81 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस बाबत नोटिस की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें