मढैया क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली
धौलाना। गांव नारायणपुर मढैया क्षेत्र में पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। गोतस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की फायरिंग में गोतस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने गोतस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। गोतस्कर की निशानदेही पर तीन बाइक और एक क्विंटल प्रतिबंधित पशु मांस व उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने घायल का उपचार कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह समाना चौकी प्रभारी अजीत सिंह, उपनिरीक्षक अरमान अहमद, कांस्टेबल विनीत धामा, पंकज, शेखर सिरोहा के साथ बीती रात गांव नारायणपुर मढैया के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक मोबाइल पर बात करते हुए देखा। युवक से पूछताछ करने के लिए पुलिस को आता देख युवक चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने युवक की घेरबंदी कर ली। अपने आप को घिरता देखकर युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जबावी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने के दौरान युवक के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल युवक का पुलिस द्वारा उपचार कराया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिलदार निवासी नारायणपुर मड़ैया बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों अलाउद्दीन, वकील, शमशाद, सहिजुदीन, शरीफ निवासी नारायणपुर मड़ैया के साथ क्षेत्र में गोकशी का धंधा कर रहा है। पुलिस ने दिलदार की निशानदेही पर तीन बाइक, एक क्विंटल प्रतिबंधित पशु मांस, दांव, छुरी और रस्सी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार दिलदार को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।