फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में पान मसाला चबाती मिलीं महिलाएं, लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में पान मसाला चबाती मिलीं महिलाएं, लगा जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के वार्ड में कुछ महिलाएं पान मसाला चबाती मिलीं। तीमारदार मरीजों के बेड पर ही खाना पीना कर रहे थे। अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कड़ी फटकार लगाते हुए इन महिलाओं पर जुर्माना लगाया। पीकू वार्ड में भी तीमारदार आराम फरमाते मिले। अधीक्षक ने मरीज के साथ एक ही परिजन को अंदर रहने की अनुमति दी है।
सीएचसी को जिला अस्पताल के रूप में चलाया जा रहा है, यहां की ओपीडी सबसे अधिक है। 15 बैड के वार्ड भी मरीजों से फुल हैं, वार्ड वातानुकूलित बनाए गए हैं। स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मरीज के साथ एक ही परिजन को अंदर रुकने की अनुमति है।
विज्ञापन

लेकिन शनिवार को वार्ड का नजारा सार्वजनिक प्लेटफार्म की तरह दिखा। मरीजों के बैड पर बैठी कुछ महिलाएं पान मसाला चबा रही थी और पीक मार रहीं थी। अधीक्षक ने जैसे ही वार्ड खोला तो हैरान रह गए। उन्होंने महिलाओं को वार्ड से बाहर भगाया, फार्मासिस्ट अनुज त्यागी को इन महिलाओं पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड में मरीज के साथ रुके सिर्फ एक परिजन
वार्ड में भीड़ न लगायी जाए, मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार ही अंदर रहे। भीड़ होने से मरीज में संक्रमण का खतरा होता है। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
-डॉ दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें