फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान के मामले में उगाही के ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कटान के मामले में उगाही के ऑडियो वायरल
विज्ञापन

हापुड़। नगर में चल रहे अवैध कटान के मामले में उगाही करने के तीन ऑडियो सोमवार को वायरल हुए हैं। वायरल ऑडियो नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अवैध रूप से कटान करने वाले एक व्यक्ति और दलाल से वार्ता कर रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अवैध रूप से चल रहे कट्टी घरों से वसूली करते हैं। रुपये न देने पर वह अधिकारियों से कार्रवाई करा देते हैं। डीएम ने अब इस मामले का संज्ञान लिया है।
नगर में अवैध कटान का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। आए दिन कटान करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। हाल ही में नाले में खून बहता देख उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने अवैध कटान का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कराया था। उससे दस दिन पूर्व भी अवैध कटान के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वायरल ऑडियो नगर पालिका का तथाकथित कर्मचारी और एक दलाल के बीच की बताई जा रही है। ऑडियो वायरल होते ही लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सुबह को जैसे ही नाले या किसी के घर के बाहर खून बहता देखते हैं तो वह इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दे देते हैं। जिसके बाद नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचकर अवैध कटान करने वाले लोगों से मामले को छिपाने के लिए रुपये की मांग करते हैं। इसके लिए अधिकारी दलालों का भी सहारा लेते हैं। यदि कोई अवैध कटान करने वाला व्यक्ति रुपये नहीं देता है तो वह इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को देकर कार्रवाई करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली वायरल ऑडियो के मुख्य अंश
कथित नगर पालिका कर्मचारी - समय लगेगा?
दलाल - मोनू भइया मैं सलीम से मिलकर उससे (रुपये) हाथ में तो ले लूं।
कथित नगर पालिका कर्मचारी - मिल लो तो मिल लो, जब ये लद जाएगा ना तो जब उससे मिल लेना।
दलाल - मेरी बात सुनतो लो पांच मिनट की बात है, अब मैं अपने पास से थोड़ी दूंगा, मेरा तुम्हारा भाईचारे का मामला है।
कथित नगर पालिका कर्मचारी - ले क्या रहे हो तुम उससे?
दलाल - जैसे तुम कहोगे वैसा हो जाएगा, तुम परेशान ना हो।
कथित नगर पालिका कर्मचारी - एक आना है।
दलाल - ठीक है जैसे तुम कहोगे वैसा हो जाएगा, मैं उससे मिल तो लूं।
कथित नगर पालिका कर्मचारी - सुनो, इसके माल उठने से पहले कुछ हो सकता है तो हो जाएगा। अगर माल सील होकर पहुंच गया तो उसे कोई बचाने वाला नहीं है।
दलाल - सही है मैं बस उससे मिलकर बात कर लूं।
-----
दूसरे वायरल ऑडियो के मुख्य अंश
कथित नगर पालिका अधिकारी - हेलो, शाजिद बोल रहे हो?
व्यक्ति - हां जी।
कथित नगर पालिका अधिकारी - इंस्पेक्टर तेवतिया बोल रहा हूं।
व्यक्ति - जी सर, आदेश।
कथित नगर पालिका अधिकारी - मजीदपुरा मेन रोड पुलिया पर मिलो फटाफट, फोन पर कोई बात नहीं होगी।
व्यक्ति - जी, ठीक है।
तीसरे वायरल ऑडियो के मुख्य अंश
कथित नगर पालिका कर्मचारी - भैया पुलिस भिजवा रहा हूं सलीम के घर।
दलाल - जी ठीक है, भिजवा दीजिए।
मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
वायरल ऑडियो की स्वयं जांच कर रही हूं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भिजवाया जाएगा। जिले में किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - मेधा रूपम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें