फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 करोड़ से पांच गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर और पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
2.50 करोड़ से पांच गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर और पार्क
विज्ञापन

हापुड़। जल संरक्षण और तालाबों के अस्तित्व को बचाने के लिए शासन की अमृत सरोवर सरोवर योजना धरातल पर उतर रही है। जनपद के 75 गांवों में अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। जिला पंचायत ने भी पांच गांवों को योजना के लिए चिन्हित किया गया है। एक तालाब पर 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। तालाबों का सुंदरीकरण के अलावा पार्क भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमृत सरोवर का निर्माण ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और मनरेगा योजना में प्राप्त होने वाली धनराशि से कराया जा रहा है। जिला पंचायत विभाग ने झंडा मुर्शदपुर, अच्छेजा, सपनावत, मुबारिकपुर, सलामतपुर व झड़ीना गांव को चिन्हित किया है। करीब ढ़ाई करोड़ की लागत से इन गांवों में अमृत सरोवर व इनके चारों ओर पार्क बनाए जाएंगे। योजना के तहत तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तालाब के चारों तरफ घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनेगा और बैठने के लिए बैंच भी बनाई जाएंगी वहीं बड़े तालाबों में नौकायन की भी व्यवस्था रहेगी। यहीं पर ध्वजारोहण की भी व्यवस्था की जाएगी और छायादार पेड़ भी लगाए जाएंगे। ये सभी तालाब तीन से चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में हैं। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा ने बताया कि तालाबों के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जिसे शासन को भेजा जा रहा है। शासन से अनुमति मिलने के साथ ही कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें