कार का शीशा तोड़कर 60 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी के निकट किठौर मार्ग स्थित एक शीतगृह के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने अटैची चोरी कर ली, जिसमें 60 हजार रुपये, पेन कार्ड, डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
जिला मेरठ के शास्त्री नगर क्षेत्र के अंसल कॉलोनी निवासी ब्रजेश चौधरी ने बताया की वह मूल रूप से थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट के रहने वाले हैं। गांव सरावनी के पास किठौर मार्ग पर शीतगृह का निर्माण किया है। नौ जून को शीत गृह का निरीक्षण करने आगरा से टीम आई थी। वह भी कार से यहां पहुंच गए और कार को शीतगृह के बाहर खड़ा कर दिया।
इस दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी अटैची चोरी कर ली। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।