फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीपुरा में ऊर्जा निगम के जेई और लाइनमैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगीपुरा में ऊर्जा निगम के जेई, लाइनमैन को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। जोगीपुरा में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों ने जेई, लाइनमैन की पिटाई कर दी। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न और छतों पर कूदने का आरोप लगाया है।
जिले में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को निगम के अवर अभियंता ओमपाल सिंह अपनी टीम के साथ जोगीपुरा पहुंचे थे। आरोप है कि कार्रवाई शुरू करने से पहले ही कुछ ग्रामीण एकत्र होकर उनके पास आए और अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों ने जेई को पीटना शुरू कर दिया, विरोध करने पर लाइनमैनों को भी पीटा गया। किसी तरह जेई व लाइनमैन जान बचाकर भागे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली कर्मचारी बिना बताए घरों में कूद जाते हैं, जबकि जेई का कहना है कि घटना के दौरान वह गांव में स्थित एक चिकित्सक के यहां बैठे थे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजली निगम की टीम से मारपीट करना गलत है। जेई द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी में 23 पर रिपोर्ट
हापुड़। एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि गांव दस्तोई और दादरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 23 लोग कनेक्शन होने के बावजूद बिजली की चोरी करते मिले। सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें