फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का मुंडन कराने आया पिता गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे का मुंडन कराने आया पिता गंगा में डूबा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में बदायूं से बच्चे का मुंडन कराने आया पिता स्नान के दौरान डूब गया। गोताखोरों और पुलिस कर्मियों ने काफी तक तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
जनपद बदांयू के थाना उझानी के देवर मऊ निवासी रतिराम (38) पुत्र मोतीलाल बृहस्पतिवार को गंगा ज्येष्ठ दशहरा पर परिवार के साथ गंगा स्नान के साथ-साथ अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए आया था। परिजनों ने बताया कि बच्चे का मुंडन कराने के बाद वह गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचा, तो वह डुबाऊ पानी के भीतर चला गया, जिससे वह गंगा की धारा में बह गया। परिजनों ने उसको बहता देख शोर मचाया, वहां पर मौजूद गोताखोर एवं पीएसी ने काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे घाट पर डूब रहे लोगों को बचाया
गांव लठीरा के कच्चे घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा स्नान हुआ। इस दौरान अलग-अलग समय पर करीब 22 लोग गंगा में डूबने लगे। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग भी शामिल थे। डीपी निषाद समेत उसके साथियों ने डूब रहे 22 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें