फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के शक में की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 16 मई की रात महिला की गला घोटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला द्वारा उसके 3700 रुपये चोरी किए जाने पर हत्या की थी और शव को शौचालय के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। महिला की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
करीब डेढ़ माह पहले एक 40 वर्षीय महिला नगर के रेलवे स्टेशन पर आई थी। स्टेशन परिसर में बने मुसाफिरखाने में रह रही थी। 17 मई की सुबह कुछ लोगों ने महिला का शव रेलवे स्टेशन के पास बने शौचालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा देखा। लोगों ने मामले की सूचना जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस को दी थी। दुपट्टे से महिला का गला घोटा गया था।
विज्ञापन

दुपट्टा महिला के गले में ही बंधा हुआ मिला था। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान होने के साथ-साथ महिला के मुंह पर खून भी लगा था। स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन, पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर जिला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी मनोज कौशिक उर्फ छंगा पाया गया था। हिरासत में लिए जाने के बाद उसने बताया कि वह महिला के साथ मुसाफिर खाने में सो रहा था। महिला ने उसकी जेब से 3700 रुपये चोरी कर लिए थे। इसी के कारण महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें