फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कारोबारी के प्रतिष्ठानों और आवास पर आयकर का छापा

विज्ञापन
हापुड़ ः बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित एक ऑयल मिल में जाँच के दौरान गेट पर तैनात पुलिसकर्मी । संवा? - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
तेल कारोबारी के प्रतिष्ठानों और आवास पर आयकर का छापा
विज्ञापन

हापुड़। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के हापुड़ नगर के प्रमुख तेल कारोबारी विजय कुमार अग्रवाल की दो फर्म, मकान समेत चार स्थानों पर छापा मारा। करीब 20 गाड़ियों में सवार होकर आए 80 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने शाम तक दस्तावेज खंगालती रही। सूचना पर मौके पर व्यापारी भी पहुंचे लेकिन जानकारी लेने के बाद जांच में सहयोग का आश्वासन देकर लौट आए।
नगर के तेल कारोबारी विजय कुमार अग्रवाल की दिल्ली रोड पर सबली गेट, अतरपुरा चौपला पर रविंद्र आयल मिल और केएल वेजिटेबजल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। विजय कुमार अग्रवाल का सरसों के तेल और रिफाइंड का कारोबार है। बृहस्पतिवार तड़के इनकी दोनों फर्म के अलावा मेरठ रोड और रेलवे रोड पर प्रकाश नगर स्थित मकानों समेत चार ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा। अधिकारियों की टीम ने चारों स्थानों पर मौजूद लोगों के मोबाइल, लैपटॉप के अलावा दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। गेट बंदकर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और किसी को भी अंदर बाहर आने जाने की अनुमति नहीं थी। मीडिया को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे व्यापारी
आयकर विभाग की टीम के छापे की सूचना पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वालों के साथ राजीव गर्ग दतियाने वाले, अशोक बबली व अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने छापे का कारण पूछा। इस दौरान अधिकारियों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इनकार करते हुए जांच में सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने जांच में आश्वासन के साथ व्यापारी विजय कुमार को अनावश्यक परेशान न करने का भी अनुरोध भी किया।
विज्ञापन

टीम में हैं 80 अधिकारी और कर्मचारी
टीम में गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, हापुड़ के अलावा आगरा के 80 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है। जांच में दो दिन भी लग सकते हैं। इस दौरान टीम मौके पर ही मौजूद रहेगी और किसी को भी बाहर आने जाने की अनुमति नहीं होगी।

हापुड़ में बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित एक ऑयल मिल में छापे के दौरान गेट पर खड़े व्यापारी । संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल के बाहर खड़ी अधिकारियो की गाड़िया । संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित एक ऑयल मिल में जाँच करने पहुंचे इंकम टैक्स के अधिकारी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें