फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस ने प्रीत विहार स्थित एक खंडहर में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से तमंचे और उपकरण बरामद हुए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि प्रीत विहार स्थित एक खंडहर में अवैध हथियार बन रहे हैं। सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से 16 तमंचे, सात अद्धबने तमंचे और उपकरण उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी छोटू उर्फ छुटवा और मूल निवासी जिला बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर और हाल निवासी थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी निवासी यूनुस है। जबकि फरार आरोपी मोती कालोनी सिकंदर गेट निवासी उमरदराज फरार है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार यूनुस हथियार बनाने में माहिर है। वर्ष 2017 में कोतवाली नगर पुलिस ने यूनुस को शस्त्र फैक्टरी के संचालन करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, अमरोहा सहित आसपास के कई जिलों में मांग के हिसाब से हथियारों की तस्करी की जाती थी। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से लेकर अन्य गोपनीय टीमों को गठन किया है। जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा पर्दाफाश करने में कामयाब होगी।
विज्ञापन

कार से बरामद हथियार बरामद
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार और उनकी टीम ने सेहल चौराहे के पास से कार सवार जिला बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बुरासी निवासी नावेद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें